फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   रामशहर में तेजधार हथियार से व्यक्ति की हत्या

रामशहर में तेजधार हथियार से व्यक्ति की हत्या

Wed, 19 Jun 2019 11:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। रामशहर थाना के तहत एक व्यक्ति की हत्या कर उसके शव को पुली के पास फेंक दिया गया। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और देर शाम फोरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। हत्या की इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस हत्याकांड से हर कोई हतप्रभ है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है और हत्यारे और हत्या के पीछे के मकसद को जानने की कोशिश कर रही है।

शव मिलने की सूचना रामशहर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने पुलिस को दी। रामशहर थाना पुलिस सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में रामशहर पंचायत प्रधान वीरेंद्र शर्मा पुत्र नाथ राम शर्मा निवासी गांव सिमणी डाकघर व तहसील रामशहर ने बताया कि वह बुधवार सुबह अपने घर पर थे। सुबह करीब 7:00 बजे इसे रामशहर पंचायत के उपप्रधान बाबूराम ने फोन कर बताया कि नालागढ़-रामशहर मार्ग पर रामगढ़ के पास सड़क पर बनी पुलिया के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा है।
विज्ञापन


इस पर यह और बाबूराम घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि पुलिस के नीचे एक व्यक्ति बुरी हालत में लहूलुहान पड़ा था। इसके मुंह, गर्दन, छाती पर तेजधार हथियार से चोटों के निशान हैं। लाश के साथ एक सफेद रंग का रुमाल भी पड़ा था। मृतक करीब 26-27 साल का लगता है और दाहिनी बाजू पर अंग्रेजी में एमएस लिखा है। मृतक के पांव नंगे व शरीर पर काले रंग का लोअर व लाल रंग की टी शर्ट है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का प्रथम दृष्टया में मानना है कि मृतक की कहीं और हत्या की गई है जिसे यहां लाकर फेंका गया है। फिलहाल पुलिस सबसे पहले इसकी पहचान करने में जुटी है और उसके बाद ही हत्या के कारणों व हत्यारों का पता लगेगा। पुलिस ने पड़ोसी राज्यों की पुलिस को भी मृतक के बारे में सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी बद्दी एनके शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और उसकी पहचान के लिए पुलिस ऐड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। फिलवक्त पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके का मुआयना कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed