फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बांध गांव से लापता व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव जंगल में मिला

बांध गांव से लापता व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव जंगल में मिला

Fri, 14 Jun 2019 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुठाड़ (सोलन)। कृष्णगढ़ उप तहसील के तहत भागूड़ी पंचायत के बांध गांव से लापता प्रेम चंद का शव गांव पंजली के जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को कपड़ों के आधार पर पहचाना गया। गांव के लोगों ने मृतक के परिजनों व पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धर्मपुर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बांध गांव का रहने वाला 65 वर्षीय प्रेमचंद पांच मार्च को शिवरात्रि के पर्व पर भंडारे के बाद अचानक रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गया था। लोगों मोतीराम, राजेश और उसके भतीजे हेमराज ने बताया कि उसे दो महीनों तक जगह जगह ढूंढा और पुलिस चौकी कुठाड़ में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। गांव के लोग व परिजन उसके न मिलने से चिंतित थे।
विज्ञापन


वीरवार को पट्टा के नजदीक पंजली के जंगल में लोगों ने एक नर कंकाल देखा और इसकी सूचना प्रधान को दी। प्रधान से इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजन हेमराज ने बताया कि मृतक बीपीएल परिवार से संबंध रखता था। सात बेटियों की शादी के बाद मृतक की पत्नी घर पर अकेली रहती है। एएसपी सोलन शिव कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed