फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अस्पताल की दाई को झांसा देकर 80 हजार के गहने, 1500 नकदी पर हाथ साफ

अस्पताल की दाई को झांसा देकर 80 हजार के गहने, 1500 नकदी पर हाथ साफ

Sun, 02 Jun 2019 11:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल के अस्पताल में एक महिला से दो युवकों ने ठगी का शिकार बनाया है। महिला से एक-एक कर तीन सोने की अंगुठियां और गले की चेन उड़ा ले गए। साथ ही उसके पास 1500 रुपये की नकदी पर भी हाथ साफ कर गए। महिला को कुछ भी पता नहीं चला कि उसके साथ क्या हुआ है। वह इसे सम्मोहन कर ठगी करने की बात कह रही है। उसे ठगी का पता तब चला, जब वह अस्पताल में अपनी ड्यूटी पर पहुंची और वहां अपनी अंगुठियां पहनने के लिए निकाली तो रुमाल के भीतर कंकर हाथ आए।

नालागढ़ अस्पताल में कार्यरत मिडवाइफ राजदुलारी चंडीगढ़ से ड्यूटी करने के लिए बस से नालागढ़ पहुंची। उसकी ड्यूटी रात्रि 8 बजे से थी। वह अपने वार्ड-1 स्थित मकान के लिए बाजार से जाने लगी तो बाजार में उसके पास एक छोटा युवक आया जो उससे चंडीगढ़ जाने के लिए कहने लगा। महिला ने बताया कि उसे बस अड्डे से बस मिलने की बात कही। इतने में वहांएक बड़ा युवक आया और छोटे युवक के हाथों में पैसों का बंडल देखकर महिला से कहने लगा कि इसे समझाते है और इसे पुलिस में देते हैं।
विज्ञापन


महिला को न जाने क्या हुआ कि वह इन युवकों के साथ चलने लगी और पार्क में जाकर पहुंच गई। यहां पर इसके हाथों में पैसों की गड्डी थमा दी और एक-एक करके सोने की अंगुठियां उतरवाईं और बाद में सोने की चेन भी एक रुमाल में रखवा दी। यह रुमाल उसे दे दिया। बड़ा युवक महिला से पैसों के बारे में पूछताछ करने लगा। इस पर महिला ने उसके पास 1500 रुपये होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पैसे छोटे युवक को दे दिए और बड़ा युवक महिला से कहने लगा कि वह वहां रुककर उनका इंतजार करें और वह छोटे युवक को खाना खिलाकर आता है। महिला काफी देर तक इंतजार करती रही और सोचती रही कि वह क्यों उन युवकों का इंतजार कर रही है। महिला अपनी ड्यूटी पर अस्पताल पहुंची और ड्यूटी पर उसने अपनी अंगुठियां पहनने के लिए रुमाल खोला लेकिन वहां कंकर ही थे। नोटों की गड्डी देखी तो उसमें सिर्फ कागज भरे हुए थे। इस पर उसने आपबीती पुलिस को बयान की और सीसीटीवी फुटेज भी देखी जहां दोनों युवक आपस में एक दूसरे को इशारा कर रहे हैं।


थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा ने कहा कि महिला की शिकायत आई है जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि किसी के झांसे में न आएं। यदि कोई संदिग्ध दिखता है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed