{"_id":"5ba10482867a557eaf1876f2","slug":"151537279106-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर बरूरी में कार-जीप में टक्कर, दो महिलाएं घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेशनल हाईवे पर बरूरी में कार-जीप में टक्कर, दो महिलाएं घायल
Updated Tue, 18 Sep 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। कालका-शिमला एनएच पर बरूरी के समीप एक कार-जीप में जोरदार टक्कर हो गई। इस कार दुर्घटना में दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि एक व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ से कार शिमला के लिए जा रही थी।
विज्ञापन
जब कार बरूरी के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक पिकअप से टक्कर हो गई। इसके बाद कार में घायल लोगों को स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंचाया। दुर्घटना में घायल महिलाओं की पहचान प्रिया दीप कौर व कमलेश कौर चंडीगढ़ निवासी के रूप में हुई है। क्षेत्रीय अस्पताल में दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन