{"_id":"5ac260504f1c1bcc618b513a","slug":"151522688080-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के घर में घुसकर गोलियां दागने के आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी के घर में घुसकर गोलियां दागने के आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
crime shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शहर के राजगढ़ मार्ग पर कारोबारी के घर में घुसकर गोलियां दागने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें हरियाणा से पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान अमित कुमार पुत्र राम सिंह निवासी रामपुरा तहसील जिला हिसार, मोनू पुत्र बलराम निवासी बाटला हिसार के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पकड़ा।
आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दो टीमें बनाईं थीं। यह टीमें हरियाणा पुलिस की मदद से अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही थी। रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस दोनों को सोलन ले आई है। इनसे अब इस घटना को अंजाम देने बारे पूछताछ होगी। 26 मार्च को शाम करीब आठ बजकर 41 मिनट पर दो लोगों ने शहर के नामी कारोबारी चंद्रपाल के घर में घुसकर फायरिंग की थी और मौके से फरार हो गए थे। फायरिंग की यह घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस पहले दिन से इस मामले में आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
एसपी मोहित चावला ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिमांड के दौरान दोनों से कड़ी पूछताछ होगी। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार की निगरानी में दो टीमों का गठन किया था। इसमें से सब इंस्पेक्टर दलीप सिंह की अगुवाई में टीमें हरियाणा गईं थी।
विज्ञापन
वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं
पुलिस को इस घटना में इस्तेमाल किया हथियार बरामद नहीं हुआ है। दोनों आरोपियों का रिमांड लेने के बाद पुलिस उन्हें दोबारा हरियाणा लेकर जा सकती है। जहां निशानदेही पर हथियार बरामद किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल हथियार को बरामद करना पुलिस का अब मुख्य लक्ष्य होगा। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ठिकानों पर दबिश देगी।