{"_id":"5a9d7bef4f1c1b28428b8a99","slug":"151520270319-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर सड़क से लुढ़क घर की छत पर गिरा, दो हुए घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर सड़क से लुढ़क घर की छत पर गिरा, दो हुए घायल
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला हाईवे पर धर्मपुर स्थित पीएनबी बैंक के पास तेज रफ्तार एक कैंटर सड़क से लुढ़ककरएक मकान की छत पर जा गिरा। इस हादसे में चालक और क्लीनर को चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर लाया गया। जानकारी के अनुसार एक कैंटर धर्मपुर के पीएनबी बैंक के पास तेज रफ्तार के कारण हाईवे से निचली ओर बने मकान की छत पर जा गिरा। इस दौरान वह वहां खड़ी एक बाइक को भी घसीटता हुआ ले गया। इसकी सूचना पुलिस थाना धर्मपुर व 108 एंबुलेंस को स्थानीय लोगों द्वारा दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में वाहन चालक राहुल (21) और क्लीनर रजत (24) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उन्हें उपचार दिया गया। वाहन के मकान की छत पर गिरने से घर की छत टूट गई है और दीवारों पर बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। साथ ही बाइक से रसोई की दीवार टूट जाने से काफी नुकसान हुआ है। एसएचओ धर्मपुर ने मामले की पुष्टि की।
विज्ञापन