फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालागढ़ में ट्रक की टक्कर से कंपनी कर्मचारी की मौत

नालागढ़ में ट्रक की टक्कर से कंपनी कर्मचारी की मौत

Wed, 11 Oct 2017 12:59 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। सड़क हादसे में मंगलवार को एक निजी कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी सुबह अपनी मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था, रास्ते में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। कर्मचारी को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ढाणा (नालागढ़) निवासी हुसन (28) पुत्र रामजी दास के रूप में हुई है। हादसा नालागढ़ थाने के तहत नालागढ़-बददी मार्ग एनएच 21 ए पर खेड़ा के पास हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हादसा उस समय पेश आया जब मंगलवार सुबह रोजाना की तरह कर्मचारी अपनी कंपनी में कार्य के लिए जा रहा था। खेड़ा पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक ट्रक नंबर एचपी12 डी-2494 ने मोटरसाइकिल चालक को रौंद दिया। ट्रक की टक्कर से चालक नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। डीएसपी अनिल वर्मा ने बताया शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 279, आईपीसी 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। हादसे के बाद समूचे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पिछले एक हफ्ते के दौरान ट्रक की टक्कर का यह दूसरा हादसा है और अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पूर्व ऐसे ही एक हादसे में बाप-बेटे की मौत हुई थी। डीएसपी अनिल वर्मा ने बताया कि पुलिस चौकसी बढ़ाएगी। सभी ट्रक चालकों की नियमित रूप से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed