{"_id":"5bae355d867a557ecc328217","slug":"141538143581-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी दुकान में उमड़े मरीज, केमिस्टों की हड़ताल से मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी दुकान में उमड़े मरीज, केमिस्टों की हड़ताल से मरीज बेहाल
Updated Fri, 28 Sep 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बद्दी/नालागढ़। केमिस्टों की देशव्यापी हड़ताल का असर फार्मा हब बीबीएन में भी देखने को मिला। केमिस्टों ने यहां दुकानें बंद रखीं और अस्पतालों में पहुंचे लोगों और मरीजों को दवा लेने के लिए यहां-वहां भटकना पड़ा। हालांकि सिविल सप्लाई की दवा दुकान लोगों के लिए सहारा अवश्य बनीं लेकिन दूरदराज से आए लोगों को हड़ताल का ज्ञान नहीं होने से परेशान होना पड़ा। नालागढ़ अस्पताल परिसर में सिविल सप्लाई की दुकान तो खुली थी लेकिन सिविल सप्लाई की दुकान में दवाएं न होने से मरीजों को अन्य दवाओं के लिए दर-दर ठोकरें खानी पड़ीं।
प्रतिदिन 700 से 800 ओपीडी वाले नालागढ़ अस्पताल में मरीजों को उपचार के बाद दवा लेने में मुसीबतों से गुजरना पड़ा। नालागढ़ उपमंडल के तहत दवा विक्रेता भी अपनी दुकानें बंद रखी। नालागढ़, बद्दी, बरोटीवाला, पंजैहरा सहित कई क्षेत्रों के केमिस्ट हड़ताल पर रहे। केमिस्ट एसोसिएशन के जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश रामा ने कहा कि यह हड़ताल किसी को परेशान करने के लिए नहीं की थी लेकिन हड़ताल दवाइयों की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में की गई हैं।
विज्ञापन