फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सड़क हादसे में यूपी के व्यक्ति की मौत, एक घायल

सड़क हादसे में यूपी के व्यक्ति की मौत, एक घायल

Sat, 06 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में यूपी के व्यक्ति की मौत, एक घायल
CRIME - फोटो : DEMO PHOTO
बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है। हादसा शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है। सूचना पुलिस को 108 एंबुलेंस के माध्यम से मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बद्दी-नालागढ़ हाईवे पर हरिपुर संडोली गुरुद्वारे के पास एक बाइक एचपी12 जी 9088 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है जिसे किसी वाहन द्वारा बाइक को टक्कर मारने से यह हादसा हुआ है। हादसे में मरने वाले की पहचान अंकित कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी मकान नंबर-24 हलवाई खाना हाथरस यूपी के रूप में हुई है। विनीत घायल हुआ है। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा देह परिजनों को सौंप दी है। घायल का मेडिकल करवा उसके बयान कलमबद्ध कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रिहायशी मकान से अवैध शराब बरामद
नालागढ़ (सोलन)। रामशहर थाना के तहत पुलिस ने सूचना के आधार पर चिल्लड़ गांव में दबिश देकर एक व्यक्ति को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम चिल्लड़ गांव में गश्त पर थी तो सूचना मिली कि इसी गांव के गीता राम और गोरखू राम शराब बेचने का धंधा करते हैं। इस पर मकान से 15 बोतलें देसी शराब की बरामद की गईं। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed