फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   हार्डवेयर की दुकान में आग से छह लाख का नुकसान

हार्डवेयर की दुकान में आग से छह लाख का नुकसान

Wed, 01 May 2019 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। पिंजौर नालागढ़ एनएच पर स्थित महालक्ष्मी हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से करीब छह लाख रुपये का नुकसान हो गया है। घटना बुधवार सुबह करीब आठ बजे की है। इसकी सूचना क्षेत्र के चौकीदार ने दुकान मालिक को दी और दुकान मालिक ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है।

दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार पिंजौर-नालागढ़ एनएच पर महालक्ष्मी हार्डवेयर की दुकान पर सुबह दुकान के अंदर आग लग गई जबकि दुकान में बाहर से शटर लगा हुआ था। जब स्थानीय लोगों सहित क्षेत्र के चौकीदार ने यह देखा तो इसकी सूचना दुकान मालिक को दी गई। वहीं दुकान मालिक ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन


इस दौरान आग इतनी अधिक फैल गई थी, वह साथ लगती दुकान तक पहुंच गई। इसके बाद दमकल की विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया है। आग से महालक्ष्मी ट्रेडर का करीब छह लाख का नुकसान हुआ है। 10 लाख का नुकसान होने से दमकल विभाग ने बचा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed