{"_id":"5c98e1d5bdec2213e54ba955","slug":"131553523157-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधुपुल क्षेत्र में पानी के ड्रम में डूबने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साधुपुल क्षेत्र में पानी के ड्रम में डूबने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी के ड्रम में डूबने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत
साधुपुल क्षेत्र के थ्रोला गांव में रविवार देर शाम हादसा, परिजनों ने बच्चे को पहुंचाया अस्पताल
कंडाघाट अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। साधुपुल के थ्रोला गांव में एक तीन वर्षीय बच्चे की पानी के ड्रम में डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार देर शाम की है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर बच्चे को पानी से निकाल कर कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोलन अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार साधुपुल क्षेत्र के थ्रोला गांव के विनोद कुमार का तीन वर्षीय बच्चा घर के समीप अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था जबकि परिजन अपने कार्य में थे। इसी बीच बच्चा खेलते-खेलते पानी के ड्रम में गिर गया। इसकी सूचना स्थानीय बच्चों ने परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर बच्चे को पानी के ड्रम से बाहर निकाला और उसे स्थानीय अस्पताल कंडाघाट पहुंचाया लेकिन वहां पर पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सोलन भेजा। इसके बाद बच्चे का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से थ्रोला गांव में मातम छा गया है। एएसपी सोलन शिव कुमार ने बताया कि कंडाघाट थाना के तहत पानी के ड्रम में डूबने से बच्चे की मौत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर जांच कर रही है।