{"_id":"5c6e9ff3bdec22736e4ed115","slug":"131550753779-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ में हैरोईन व चूरापोस्त संग दो धरे पुलिस ने दो वाहनों को भी किया जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नालागढ़ में हैरोईन व चूरापोस्त संग दो धरे पुलिस ने दो वाहनों को भी किया जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेरोइन और चूरापोस्त के साथ दो धरे
नालागढ़ में तीन ग्राम चिट्टा और पिकअप से 3.61 क्विंटल चूरापोस्त पकड़ी
दो वाहन किया जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नशाखोरों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को दो मामलों में कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने एक युवक से चिट्टा पकड़ा है। दूसरे मामले में पुलिस ने तीन क्विंटल 61 किलोग्राम चूरापोस्त भुक्की पकड़ी है। पुलिस ने चूरापोस्त मामले में एक पिकअप सहित एक ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने नालागढ़ बद्दी हाईवे पर खेड़ा में स्कूटी सवार से हेरोइन बरामद की जबकि नालागढ़ रामशहर मार्ग पर सेरी मंदिर के पास पुलिस ने पिकअप से भुक्की बरामद करने में सफलता मिली है।
पुलिस के अनुसार नालागढ़ रामशहर मार्ग पर एक ट्रक से पिकअप में चूरापोस्त अनलोड की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस की एक टीम ने वहां दबिश दी और मौके पर दोनों वाहनों को जब्त किया। इस दौरान एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा वहां से फरार हो गया है। डीएसपी नालागढ़ चमन लाल की अगुवाई वाली टीम ने रामशहर मार्ग पर सेरी मंदिर के पास मौके पर जाकर पाया कि एक ट्रक और पिकअप में सामान की पलटी हो रही थी। पुलिस ने जब इन बोरी की तलाशी ली तो उसमें चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने जब इनका वजन किया तो यह 3.61 क्विंटल और 730 ग्राम निकली। पुलिस ने इस मामले में योगिंद्र कुमार निवासी गांवा बानियां देवी डाकघर कुनिहार तहसील अर्की जिला सोलन को गिरफ्तार कर वाहनों को कब्जे में लिया है। उधर, पुलिस टीम ने दूसरे मामले में विनोद कुमार निवासी गांव खेड़ा तहसील नालागढ़ के पास से तीन ग्राम चिट्टा बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसआईयू की टीम नालागढ़ बद्दी हाईवे पर खेड़ा में मौजूद थी तो इसी दौरान विनोद कुमार निवासी मकान नंबर 4/1ए वार्ड नंबर-1 चमुखा पटेड़ डाकघर हराबाग तहसील सुंदरनगर, मंडी को रोका और तलाशी ली तो उसकी डिक्की से चिट्टा बरामद हुआ।
फरार आरोपी की कर रहे तलाश
एसपी रोहित मालपानी ने कहा कि पुलिस ने दोनों मामले एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज कर लिए हैं। फरार हुए आरोपी धर्मपाल की तलाश की जा रही है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। इस दौरान उनसे पूछताछ की जाएगी।