फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालागढ़-स्वारघाट हाईवे पर जीप-टैंकर की भिड़ंत में एक महिला की मौत, 20 घायल

नालागढ़-स्वारघाट हाईवे पर जीप-टैंकर की भिड़ंत में एक महिला की मौत, 20 घायल

Sun, 06 Jan 2019 07:46 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Sun, 06 Jan 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़-स्वारघाट हाईवे पर जीप-टैंकर की भिड़ंत में एक महिला की मौत, 20 घायल

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ स्वारघाट हाईवे पर महादेव पुल के पास एक पिकअप और टैंकर में जबरदस्त टक्कर में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई जबकि अन्य 20 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद नौ गंभीर घायलों को पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 15 हजार, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 10-10 हजार जबकि आंशिक रूप से घायल लोगों को 5-5 हजार रुपये की फौरी राहत राशि एसडीएम ने प्रदान की है। हादसे का कारण महादेव के समीप पुल का तंग होना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पुल पार करते समय पिकअप और कैंटर आपस में भिड़ गए। जिससे पिकअप सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान सरस्वती देवी उम्र 72 साल निवासी सलेहड़ा के रूप में हुई है। नालागढ़ उपमंडल के सलेहड़ा गांव के लोग पिकअप में सवार होकर जोघों के समीप जग्गों बाबा के दर पर शीश नवाने जा रहे थे। पिकअप में 22 लोग सवार थे। जब पिकअप महादेव के पास पहुंची तो सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गई। इससे 72 वर्षीय महिला सरस्वती देवी की मौत हो गई है। हादसे के बाद सभी घायलों को नजदीकी नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया। यहां से गंभीर रूप से घायलों को पीजीआई रेफर कर दिया गया। हादसे की भनक लगते ही लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और राहत कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस कर रही है मामले की छानबीन : एएसपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों के संबंध में दोनों वाहन चालकों और सवार लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के शिकार हुए लोगों को दी फौरी मदद : एसडीएम
एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने बताया कि हादसे के शिकार हुए सभी लोग सलेहड़ा गांव के रहने वाले हैं जो जग्गों बाबा के दर्शनों को जा रहे थे। पुल पर यह हादसा हुआ है जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि बीस अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू कर दिया था। घायलों व मृतक महिला के परिजनों को राहत राशि प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed