फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   परवाणू में बाइक सवारों ने छीना कामगार का मोबाइल, एक गिरफ्तार

परवाणू में बाइक सवारों ने छीना कामगार का मोबाइल, एक गिरफ्तार

Tue, 30 Oct 2018 10:01 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। पुलिस थाना परवाणू के तहत एक व्यक्ति से मोबाइल स्नैचिंग का मामला सामने आया है। मामले में परवाणु पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी आरोपी से मोबाइल फोन बरामद नहीं किया है और पुलिस की पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार देवेंद्र यादव निवासी उत्तर प्रदेश सोमवार देर रात को उद्योग से ड्यूटी खत्म कर अपने कालका की ओर पैदल निकला था। इस दौरान जब वह होटल शिवालिक के समीप पहुंचा तो एचआर-49जी-5895 बाइक पर सवार दो लड़के आए और उसके हाथ से फोन छीन कर फरार हो गए। इस मामले में परवाणू पुलिस ने अभी तक आरोपी मोहित कुमार पुत्र माम चंद निवासी कालका को गिरफ्तार किया है। दूसरा आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। परवाणू में मोबाइल स्नैचिंग की दूसरी घटना है। लगभग 15 दिन पहले भी कसौली रोड पर भी बाइक सवारों ने एक राहगीर के मोबाइल फोन छीना था परंतु राहगीर ने इस घटना की स्थानीय पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी। एसएचओ परवाणू वीरेंद्र चौहान ने सोमवार को हुई मोबाइल स्नैचिंग मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed