फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   एक साल बाद डेढ़ साल के बच्चे के साथ लौटी नाबालिग

एक साल बाद डेढ़ साल के बच्चे के साथ लौटी नाबालिग

Sat, 16 Jun 2018 10:07 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
एक साल बाद डेढ़ साल के बच्चे के साथ लौटी नाबालिग
नालागढ़ (सोलन)। क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय लड़की के मां बनने का मामला सामने आया है। यह नाबालिग करीब दो साल पहले अपनी मां के साथ घर से चली गई थी। दो साल बाद वापस आई तो एक डेढ़ वर्ष का बच्चा लेकर। दादा को शक हुआ तो उन्होंने एसपी को मामले की शिकायत सौंपी। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित के दादा ने शिकायत में कहा है कि करीब 2 वर्ष पहले उनकी बहू उनकी पोती जोकि उस समय 14 वर्ष की थी उसे साथ लेकर किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ घर से भाग गई थी। उन्होंने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना नालागढ़ में दर्ज करवाई थी। लेकिन ढूंढने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। कल अचानक जब वह काम पर गए थे तो सुबह करीब 10 बजे पंजाब नंबर की गाड़ी उनके घर के पास रुकी। गाड़ी में उनकी 14 वर्षीय बच्ची जो अब सोलह वर्ष की हो चुकी है, एक डेढ़ साल के बेटे के साथ पहुंची। इसे लेकर जब उन्होंने पीड़ित तथा उसकी मां से पूछा कि यह लड़का किसका है तो वह सही जवाब न दे सकीं। इसको लेकर उन्होंने शक जताया है कि यह बेटा किसका है और कहां से आया है। उन्होंने बताया कि उन्हें शक है कि उनकी नाबालिग लड़की के साथ कुछ गलत हुआ है। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। मामले की जांच में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन


महिला थाने को सौंपा जाए मामला
पीड़ित के दादा ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल उठाते हुए कहा है कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है और जिस हिसाब से कार्रवाई होनी चाहिए थी, उस हिसाब से नहीं हो रही है। मामला महिलाओं से जुड़ा होने के कारण इसे पुलिस थाना बद्दी महिला को भेजा जाना चाहिए था। लेकिन पुलिस इस मामले को किसी अन्य थाने में भेजने के बजाय खुद जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed