{"_id":"59cd27264f1c1b6d548b4cf1","slug":"131506617126-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस टीम ने पेपर मिल पर कसा शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजिलेंस टीम ने पेपर मिल पर कसा शिकंजा
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक राजधानी बीबीएन में एक पेपर मिल में विजिलेंस की छापेमारी के बाद जांच तेज हो गई है। बीबीएन के बरोटीवाला की एक पेपर मिल को लेकर पंचायत प्रधान ने प्रदूषण फैलाने की शिकायत की थी। इसके बाद बीते दिन विजिलेंस ने छापेमारी की थी। विजिलेंस टीम ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। अब इसी आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
उद्योगों के प्रदूषण फैलाने को लेकर पहले भी शिकायतें होती आई हैं। एक सीमेंट प्लांट के खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया तो अदालत ने इस उद्योग को 100 करोड़ रुपये का जुर्माना किया था। वर्ष 2009-10 में एक शराब निर्माता उद्योग के प्रदूषण के खिलाफ भी क्षेत्र के लोगों ने आंदोलन छेड़ा था। बाद में उद्योग को प्रदूषण से निपटने के लिए मशीनरी दुरुस्त करनी पड़ी थी। वर्ष 2009 में एक उद्योग में हुई आगजनी में नौ लोगों की जान चली गई थी। हिम परिवेश पर्यावरण संरक्षण संस्था के अध्यक्ष जेएस दुखिया और महासचिव बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में बेतरतीब ढंग से हुई उद्योगों की स्थापना के चलते आज ऐसी स्थिति पैदा हुई है। प्रदूषण की समस्या है और कहीं पर सुरक्षा मापदंडों को लेकर सवाल उठ रहे है। बीबीएन उद्योग संघ के अध्यक्ष शैलेष अग्रवाल ने कहा कि नियम और कानून का सभी को पालन करना चाहिए लेकिन डर का माहौल पैदा न करें। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिशाषी अभियंता बृजभूषण ने कहा कि प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ विभाग कार्रवाई करता रहता है और उन्हें नोटिस भी जारी करता है। प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ बोर्ड कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगा।