फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालागढ़ के राजपुरा स्कूल में छात्रों में हुई हिंसक झड़प

नालागढ़ के राजपुरा स्कूल में छात्रों में हुई हिंसक झड़प

Tue, 09 Oct 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
राजपुरा स्कूल के छात्रों में प्रार्थना सभा के बीच हिंसक झड़प
विज्ञापन

एक छात्र ने दूसरे पर किया नुकीली चीज से वार
पुलिस ने करवाया घायल छात्र का मेडिकल
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर राजपुरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो छात्रों के बीच उस समय हिंसक झड़प हो गई, जब स्कूल की प्रार्थना सभा चल रही थी। एक छात्र ने दूसरे छात्र पर नुकीली चीज से वार कर उसे घायल कर दिया। आसपास खड़े विद्यार्थियों और अध्यापकों ने इन दोनों को छुड़वाया और घायल छात्र को तुरंत ही उपचार के लिए सीएचसी नालागढ़ लाया गया, जहां उसे उपचार दिया गया। घटना की सूचना नालागढ़ थाना पुलिस को भी दी गई, जिस पर पुलिस टीम तरंत ही मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान अचानक दो छात्रों के बीच कहासुनी हुई और जब तक अध्यापक हस्तक्षेप करते, तब तक एक छात्र ने दूसरे छात्र पर वार कर उसे घायल कर दिया। बताया जाता है कि इनका झगड़ा सोमवार दोपहर बाद स्कूल में छुट्टी होने के समय करीब 3 बजे से हो गया था और इनकी काफी बहस हुई थी, लेकिन यह लावा मंगलवार सुबह प्रार्थना सभा में जाकर फूटा है। प्रधानाचार्य अदित कंसल ने कहा कि इन छात्रों के बीच सोमवार स्कूल से छुट्टी होने के समय भी झगड़ा हुआ था, लेकिन किस बात को लेकर यह झगड़ा चल रहा था, इसका उन्हें ज्ञान नहीं है और न ही इस बात का आभास था कि यह छात्र सुबह आपस में लड़ जाएंगे। डीएसपी नालागढ़ अनिल वर्मा ने कहा कि पुलिस ने घायल छात्र का मेडिकल करवाया है, जिसमें मामूली चोट सामने आई है, लेकिन फिर भी पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई कर रही है और इसमें पर्चा भी दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed