{"_id":"59d3bbd94f1c1bbf538b56d5","slug":"121507048409-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला से डीजल चोरी कर भागे आरोपी, नालागढ़ में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमला से डीजल चोरी कर भागे आरोपी, नालागढ़ में गिरफ्तार
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला से डीजल और टायर चुराकर आ रहे थे नालागढ़, चमदार के पास लगे पुलिस के मोबाइल नाके पर धरे
पुलिस को कई और चोरियों के खुलासे होने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)।
रामशहर थाना के तहत पुलिस ने गाड़ी से टायर और तेल चुराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी किए तेल से भरे कैन, टायर और एक गाड़ी बरामद की गई है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान किसी और गिरोह का पता चल सकता है। पुलिस ने सुबह करीब पांच बजे एक गाड़ी को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान गाड़ी सवार तीन युवकों से चोरी किए हुए चार टायर और पांच डीजल की कैन बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चमदार के पास मोबाइल नाका लगा रखा था। इसी दौरान एक कार नंबर एचपी 12 जी 5156 को तलाशी के लिए रोका गया। कार में तीन युवक बावू राम निवासी बल्ह, तहसील नालागढ़, पंकज निवासी बल्ह और जीत सिंह निवासी रिवाल्सर तहसील नालागढ़ सवार थे। पुलिस के रोकते ही तीनों हड़बड़ा गए। इस पर पुलिस को शक हुआ तो गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी में गाड़ी से चोरी की गई यह सामग्री बरामद हुई। पुलिस के पूछने पर आरोपियों ने बताया कि यह सामान वह शिमला बालूगंज से चुराकर लाए हैं। हर कैनी में 40 लीटर डीजल है। पुलिस ने बालूगंज पुलिस को सूचित कर आरोपियों को उनके हवाले कर दिया है।
जिला के कई हिस्सों में हुई हैं वारदातें
पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी पूछताछ के दौरान किसी बड़ी चोरी का खुलासा भी कर सकते हैं। यही नहीं इस गिरोह में और लोग शामिल होंगे तो वह भी हत्थे चढ़ सकते हैं। शिमला शहर समेत सोलन जिला के हर हिस्से से आए दिन गाड़ियों के टायर होने की वारदातें होती रहती हैं। कई बार चोर गाड़ी को ईंटों के सहारे खड़ी करके चारों टायर ले जाते हैं। एक टायर की कीमत चार से पांच हजार तक होती है।
विज्ञापन
शिमला पुलिस के हवाले कर दिए आरोपी
एसएचओ रामशहर अजीत सिंह ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे नाके के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी से तीन आरोपियों को चुरा गए डीजल और टायरों के साथ पकड़ा है। यह शिमला के बालूगंज से चोरी कर आ रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को बालूगंज पुलिस के हवाले कर दिया है।