फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   देलगी-कोठी मार्ग पर गाड़ी खाई में गिरी तीन लोग घायल

देलगी-कोठी मार्ग पर गाड़ी खाई में गिरी तीन लोग घायल

Tue, 12 Mar 2019 11:28 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
देलगी-कोठी मार्ग पर खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
कसौली (सोलन)। देलगी-कोठी मार्ग पर बड़ा मोड़ के समीप एक कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विकास ठाकुर पुत्र गुलशन ठाकुर निवासी गांव सांगड़ी देलगी ने पुलिस को बताया कि मनोज कुमार अपने दोस्त चंदन पाल की गाड़ी में ममलीग में शादी समारोह में गए थे। जब वे वापस आ रहे थे तो देलगी कोठी सड़क पर बड़ा मोड़ के समीप गाड़ी करीब 75 फीट गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी में सवार तीनों लोगों को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। इसकी पुष्टि एएसपी सोलन ने की है।


गाली-गलौच और मारपीट करने का मामला दर्ज
अर्की (सोलन)। अर्की थाना में मारपीट और गाली-गलौच करने की शिकायत दर्ज की गई है। दिवाकर शर्मा पुत्र नरसिंह दत्त शर्मा गांव बातल तहसील अर्की ने शिकायत में बताया कि वह गांव पोखटु में शादी में आया था। शाम को सामुदायिक भवन में खाना खाने गया तो रत्न लाल पुत्र परमानंद गांव बातल तहसील अर्की ने मारपीट और गाली-गलौच की। जान से मारने की धमकियां भी दीं। मामले की पुष्टि एएसपी सोलन ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed