{"_id":"5c5c3d0dbdec224e364f9f27","slug":"11549548813-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के दृष्टिगत उद्यमी लगाएं सीसीटीवी, बैठक में पुलिस कप्तान ने उद्यमियों को दिए निर्देश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुरक्षा के दृष्टिगत उद्यमी लगाएं सीसीटीवी, बैठक में पुलिस कप्तान ने उद्यमियों को दिए निर्देश
विज्ञापन
उद्यमी लगाएं सीसीटीवी, पुलिस प्रमुख ने उद्यमियों को दिए निर्देश
सुरक्षा, चौकसी के साथ हर गतिविधि की निगरानी के लिए महत्वपूर्ण होंगे कैमरे : मालपानी
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। पुलिस कप्तान रोहित मालपानी ने कहा कि सुरक्षा के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। इससे सुरक्षा की अधिकतम गारंटी और आपात स्थिति से बचने के लिए कोशिशें कामयाब होंगी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बीबीएन क्षेत्र के उद्योगपतियों की आमंत्रित बैठक में कही। बैठक में उद्योगपतियों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में उद्यमियों को कंपनी परिसर और प्रमुख द्वारों पर ये सीसीटीवी लगाने की हिदायत दी गई जिससे उद्योगों की आंतरिक सुरक्षा व किसी प्रकार की अनहोनी की स्थिति में ये सहायक सिद्ध हों। इस दौरान उद्यमियों की शंकाओं का भी पुलिस कप्तान ने मौके पर निवारण किया। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि यहां पदभार संभालने के बाद उनके समक्ष यह मामला प्रमुखता से ध्यान में आया है कि औद्योगिकी करण के बाद देश के कोने-कोने से कामगार आए हैं। इनकी आड़ में कुछ असामाजिक तत्व भी उद्योगों में चोरी और अन्य घटनाओं को अंजाम देते हैं। यदि उद्योग परिसर व मुख्य द्वारों पर सीसीटीवी होंगे तो उद्योगों की सुरक्षा मजबूत होगी। ऐसे उद्योगपति जिन्होंने अभी तक सीसीटीवी कैमरे स्थापित नहीं किए हैं, या फिर परिसर व मुख्य द्वारों की ओर सीसीटीवी नहीं लगे हैं, वे उन्हें तुरंत लगवाएं जिससे इनकी मदद ली जा सके।
कामगारों के पंजीकरण को भी बनाएं सुनिश्चित
मालपानी ने कहा कि उद्योगों में कामगार काम करने तो आए हैं लेकिन उनका पूरा विवरण समाहित नहीं होता है। इससे कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त होने के बावजूद इनकी धरपकड़ में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। उद्योगपति अपने उद्योगों में काम करने वाले कामगारों की सूची तैयार कर उनका पंजीकरण करवाएं जिससे किसी भी विषम स्थिति में इनका रिकॉर्ड उद्योग और पुलिस दोनों के पास रहे। उन्होंने कहा कि कंपनियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड रखते समय उनका चरित्र सत्यापन करवाएं। और जिन उद्योगों के पास पहले से ही सुरक्षा कर्मी है, उनका भी चरित्र सत्यापन दोबारा से करवाएं।