फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन शहर में 450 ग्राम चरस सहित युवक गिरफ्तार

सोलन शहर में 450 ग्राम चरस सहित युवक गिरफ्तार

Sat, 31 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
सोलन शहर में 450 ग्राम चरस सहित युवक गिरफ्तार
charas
सोलन। शहर में गश्त के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति से 450 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार पुत्र मीना राम निवासी रहैची डाकघर तांदी तहसील आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने शहर में देर रात नाका लगा रखा था। इस दौरान करीब रात सवा 12 बजे मनोज कुमार पिठु उठाकर पैदल जाता हुआ नजर आया।
विज्ञापन

पुलिस पार्टी को देखकर आरोपी पीछे मुड़ गया और भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी का पीछा किया और कुछ दूूरी पर जाकर उसे दबोच लिया। आरोपी के बैग की तलाशी ली तो उसमें पुलिस को 450 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नशा तस्करों को दबोचने के लिए विशेष अभियान चलाया है। इसी अभियान के दौरान यह कामयाबी हाथ लगी। बताया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान चलते रहेंगे। नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed