फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   चायल में गश्त करते वक्त खाई में गिरा वन कर्मचारी, मौत

चायल में गश्त करते वक्त खाई में गिरा वन कर्मचारी, मौत

Thu, 29 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
चायल के बखोर जंगल में गश्त पर गया था रमेश चंद, पचास फीट गहरी में गिरने से तोड़ा दम, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

जानवरों की सुरक्षा के लिए रात को होती है गश्त
अमर उजाला ब्यूरो
कंडाघाट (सोलन)।
कंडाघाट में रात्रि ड्यूटी पर तैनात वन कर्मचारी की खाई में गिरने से मौत हो गई। कर्मचारी रात्रि गश्त पर था, इसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वो गहरी खाई में जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कर्मचारी की पहचान रमेश चंद (58) साल निवासी चायल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा लिया है।
जानकारी के अनुसार रमेश चंद वन विभाग में बतौर पशु निरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा था। वह अपने एक अन्य साथी चैन दत्त के साथ चायल के बखोर जंगल में गश्त पर था। यह दोनों कर्मचारी अलग-अलग दिशा में पैदल पेट्रोलिंग कर रहे थे। दोनों को पूर्व निर्धारित स्थल पर मिलना था। कुछ समय बाद जब रमेश चंद निर्धारित स्थल पर नहीं पहुंचा तो चैन सिंह ने उससे संपर्क साधने की कोशिश की। लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। चैन दत्त ने वन विभाग के अन्य कर्मचारियों को इसकी सूचना दी और सभी कर्मचारी रमेश चंद को ढूंढने में जुट गए। रमेश चंद उन्हें करीब 50 फीट गहरी ढांक में जख्मी हालत में मिला। कर्मचारी को उठाकर वह चायल अस्पताल ले आए। यहां चिकित्सकों ने चेकअप के बाद कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कंडाघाट थाना के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने रमेशचंद के साथ मौजूद अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। थाना प्रभारी कंडाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात करेगी और इस संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


जानवरों की निगरानी को होती है पेट्रोलिंग
वन विभाग के आरओ घनश्याम शर्मा ने बताया कि रात को पेट्रोलिंग की जाती है ताकि जानवरों को कोई नुकसान न पहुंचाए। इसी कड़ी में बुधवार रात को रमेश चंद और दूसरे कर्मचारी ड्यूटी पर थे। इसमें रमेश चंद हादसे का शिकार हो गया है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन के बाद उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। इस मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed