{"_id":"5a803fe04f1c1b2a788b53ad","slug":"11518354400-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडाघाट में चोरों ने लगाई घर में सेंध, लाखों के आभूषण व नकदी साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंडाघाट में चोरों ने लगाई घर में सेंध, लाखों के आभूषण व नकदी साफ
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)।
चोरी के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने में पुलिस विभाग कामयाब नहीं हो पा रहा है। सिलसिलेवार हो रही इन घटनाओं से लोग दहशत में हैं। पुलिस अभी तक खाली हाथ ही है। पिछले करीब छह माह में आधा दर्जन से अधिक चोरी की छोटी-बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन इनमें कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। चोरों ने सबसे अधिक निशाना कंडाघाट को बना रखा है। यहां शनिवार रात को हुई एक और घटना में खाली पड़े मकान में हाथ साफ कर लिया। चोर यहां से लाखों रुपये के गहने और नकदी उठाकर ले गए।
जानकारी के अनुसार आंजी पंचायत के सुनारा गांव में चोरों ने देर रात सेंधमारी की। घटना के समय पूरा परिवार दूसरे मकान में सो रहा था। चोर घर से सोने की चूड़ियां, एक जोड़ी बाली, एक चाक, एक जोड़ी चांदी की पायल के साथ ही करीब तीन हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए हैं। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त सहायक अभियंता चेत राम ने बताया कि उनके दो मकान हैं। वे शनिवार को पूरे परिवार के साथ पुुराने मकान में सोए थे। नए मकान में ताला लगा था। रविवार सुबह जब वे उठे तो मकान का ताला टूटा था। सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से गहने और नकदी गायब पाए गए। इसके बाद उन्होंने कंडाघाट थाना में पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश करेगी। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी यहां चोरी के मामले होते रहे हैं। पुलिस इस मामले की किसी गिरोह के हाथ होने के नजरिए से भी छानबीन करेगी।
विज्ञापन