{"_id":"5c0957ebbdec22419975b451","slug":"111544116203-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन शहर में ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्राओं से छेड़छाड़, महिला थाना पहुंचे परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोलन शहर में ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्राओं से छेड़छाड़, महिला थाना पहुंचे परिजन
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूशन पढ़ने जा रही दी छात्राओं से
छेड़छाड़, महिला थाना पहुंचे परिजन
छात्राओं की शिकायत पर शुरू की छानबीन, युवक की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। महिला थाना सोलन में दो छात्राओं ने छेड़छाड़ की शिकायत दी है। छात्राएं जब वीरवार सुबह ट्यूशन के लिए जा रही थीं तो आरोपी युवक मोटरसाइकिल पर उन्हें तंग करने लगा। आरोपी ने बार-बार छात्राओं का पीछा किया और उन्हें फब्तियां कसीं। इसकी शिकायत दोनों छात्राओं ने अपने घर में कर दी। इसके बाद दोनों छात्राओं के परिजन महिला पुलिस थाना पहुंच गए। यहां उन्होंने लिखित शिकायत में युवक पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए। परिजनों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दोनों छात्राओं का पड़ोसी है। पीड़ित छात्राओं ने बताया कि आरोपी पहले भी उन्हें परेेशान करता रहा है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। मामले की पुष्टि महिला थाना प्रभारी श्याम तोमर ने की है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।