{"_id":"5af06c4f4f1c1ba0098b87d0","slug":"111525705807-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन का टुकड़ा बना हत्या की मुख्य वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन का टुकड़ा बना हत्या की मुख्य वजह
Updated Mon, 07 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
murder shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतोष कुमार
बद्दी (सोलन)।
जमीन के एक टुकड़े के लिए बद्दी में कारोबारी का कत्ल हो गया। जमीन के विवाद की शिकायत बद्दी पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई थी। रविवार को दोनों को थाने तलब किया था। दोनों ने हामी भरी थी कि जब तक प्लॉट की निशानदेही नहीं होगी, तब तक निर्माण नहीं होगा। लेकिन इसी बीच कारोबारी का कत्ल हो गया। इससे खाकी पर फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि मृतक हरजिंदर के नौकर और हत्या आरोपी के बीच देर शाम कहासुनी हो गई। इस पर हरजिंदर पाल (मृतक) भी वहां पहुंच गया था। हरजिंदर ने नौकर को वहां से भेज दिया। इससे नौकर तो बच गया, लेकिन उसकी जान चली गई।
मुख्यारोपी रमेश धवन बीबीएन क्षेत्र में केबल चलाने का काम करता है। इसमें उसके कई पार्टनर हैं। इनमें से ही एक पार्टनर भी हत्याकांड में शामिल बताया जा रहा है। रमेश धवन ने करीब 11 साल पहले हिम न्यूज नाम से चैनल भी चलाया था। वहीं प्रापर्टी डिलिंग का भी वह काम करता था। इस प्लाट को लेकर सिसका एलईडी का उत्तर भारत के डीलर हरजिंदर पाल और मुख्यारोपी रमेश धवन के बीच में विवाद था। यह विवाद हत्याकांड में बदल गया है।
विज्ञापन
अपराध रोकने में सरकार नाकाम : अग्निहोत्री
कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के चार माह के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। 4 माह के भीतर सरकार के कार्यकाल में 75 बलात्कार और 25 हत्याओं के मामले प्रकाश में आए हैं। इस लिहाज से प्रतिदिन एक बड़ा अपराध प्रदेश में हो रहा है। उन्होंने कहा कि सुनियोजित तरीके से बद्दी हत्याकांड को अंजाम दिया गया, जिसमें पुलिस की बड़ी नाकामी है।