{"_id":"5bfe9384bdec22413d18f22c","slug":"101543410564-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरमंड से लापता 6 नाबालिग बच्चों को परवाणू पुलिस ने परिजनों को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निरमंड से लापता 6 नाबालिग बच्चों को परवाणू पुलिस ने परिजनों को सौंपा
Updated Wed, 28 Nov 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। पुलिस ने निरमंड से लापता छह नाबालिग बच्चों ढूंढ निकाला है। लापता बच्चों में पांच लड़के और एक लड़की शामिल है। पुलिस ने मंगलवार शाम बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया। सभी बच्चे 21 नवंबर से लापता थे। इन बच्चों को आसपास तलाशने के बाद परिजनों ने 24 नवंबर को निरमंड थाना में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
इसकी सूचना परवाणू थाना में भी दी गई थी। परवाणू पुलिस ने बच्चों की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया जिसमें एसएचओ श्याम तोमर की अगुवाई में हेड कांस्टेबल संदीप ठाकुर, हेड कांस्टेबल अशोक, सब इंस्पेक्टर सुनील दत्त, एएसआई रविंदर ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार शाम को टीम ने इन बच्चों को परवाणू के नजदीक टिपरा गांव से बरामद कर थाने में परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
इसके बाद देर शाम वे निरमंड के लिए रवाना हो गए। थाना प्रभारी श्याम तोमर के अनुसार बच्चे परवाणू में काम की तलाश में आये थे मगर इन्हें कोई काम नहीं मिल सका। पुलिस ने बच्चों की तस्वीरों के सहारे पूछताछ कर और मोबाइल लोकेशन के आधार पर इन्हें ढूंढ निकाला।
विज्ञापन