फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   पड़ोथा में भिड़ी तीन कारें, दो महिलाएं घायल

पड़ोथा में भिड़ी तीन कारें, दो महिलाएं घायल

Fri, 21 Sep 2018 06:52 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
पड़ोथा में भिड़ी तीन कारें, दो महिलाएं घायल
accident shimla

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कंडाघाट (सोलन)। पड़ोथा के पास तीन कारें आपस में भिड़ गईं। हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। दोनों महिलाओं को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रेफर किया गया है। घटना शुक्रवार सुबह उस समय घटी जब सामने से आ रही दो कारों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद दोनों कारों ने सोलन की तरफ जा रही एक अन्य कार को चपेट में ले लिया। तीनों कारों में चालक रमन छाबड़ा, साहिल और मनीष कुमार थे। दोनों घायल महिलाओं की पहचान गायत्री 28 वर्ष और जितेंद्र कौर 41 वर्ष के रूप में हुई है।


दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मार्ग पर काफी देर तक जाम लग गया। घटना की पुष्टि थाना प्रभारी कंडाघाट देसराज गुलेरिया ने की है। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। तीनों गाड़ी मालिकों के बीच आपसी समझौता होने के बाद फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया ष्र गाड़ियों की आवाजाही बहाल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed