फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   दाड़लाघाट में पिकअप खाई में गिरी, चालक समेत दो घायल

दाड़लाघाट में पिकअप खाई में गिरी, चालक समेत दो घायल

Thu, 29 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट में पिकअप खाई में गिरी, चालक समेत दो घायल
- फोटो : amar ujala
दाड़लाघाट (सोलन)। थाना दाड़लाघाट के तहत एक पिकअप हादसे में दो लोग जख्मी हो गए। इन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। हादसा पिकअप के करीब सौ फीट गहरी खाई में गिरने से हुआ है। पुलिस ने हादसे के बाद चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पिकअप नंबर एचपी-62ए-1596 को चालक किशोरी लाल पुत्र पद्मा राम निवासी बैरल चला रहा था। गाड़ी में किशोरी लाल निवासी कंधर भी सवार था। चालक किशोरी लाल ने दाड़लाघाट में पिकअप पर नियंत्रण खो दिया और पिकअप करीब सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की भनक लगते ही दोनों को खाई से बाहर निकालकर कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में आईजीएमसी रेफर किया है। एसपी मोहित चावला ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed