{"_id":"5e987d7f8ebc3e774850d43c","slug":"crime-solan-news-sml3305607154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में चावल से लदे ट्रक से 3.40 ग्राम चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में चावल से लदे ट्रक से 3.40 ग्राम चिट्टा बरामद
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक चालक और परिचालक को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन एनएच पर कालका से चावल लादकर सोलन आ रहे ट्रक से पुलिस ने 3.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक चालक सहित परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम सोलन बाइपास मार्ग पर दोहरी दीवार के पास गश्त पर थी। ट्रक चावल लादकर सोलन की तरफ आ रहा था। जब पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो उसने चावल दिल्ली से लाने की बात कही। परिचालक ने इन्हें चंडीगढ़ से लादकर लाने की बात कही। दोनों के अलग-अलग जवाब सुनने के बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को ट्रक से 3.40 ग्राम चिट्टा मिला। पुलिस ने चालक विजय कुमार निवासी नेपाल और विपिन चौहान निवासी गांव आरा कोटी, तहसील कालसी, देहरादून के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है।