{"_id":"684449759a781e9d7e0620e8","slug":"crime-news-crime-news-solan-news-c-176-1-ssml1040-145656-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ठेकेदार ने महिलाओं पर लगाया जबरन ठेका बंद कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ठेकेदार ने महिलाओं पर लगाया जबरन ठेका बंद कराने का आरोप
विज्ञापन
पुलिस ने मामला किया दर्ज, प्रधान बोलीं-स्कूल और डिपो है साथ मेंसंवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। बारियां पंचायत के बडोवां ब्राह्मणा में शराब ठेकेदार मैसर्ज परम लीकर्स ने ठेके से सेल्समैन को बाहर निकालकर इसमें ताला लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ठेकेदार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।ठेकेदार ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि शराब दुकान-14 यूनिट नंबर-17 के अधीन है। यह दुकान आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से वैद्य रूप से अधिकृत की है। दुकान को आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से सभी नियमों व विनियमों के पूर्ण पालन के साथ संचालित किया जा रहा है। 5 जून शाम को दुकान में जबरन घुसकर सेल्समैन को बाहर निकाला और ताला लगा दिया। पुलिस ने इस मामले में गांव की 8 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी महिलाएं गांव ब्राह्मणा बरोन व कनैतन, बरोन की निवासी हैं। बारियां पंचायत की प्रधान मनीषा ने बताया कि गांव की सभी महिलाओं ने एकजुट होकर ठेके को बंद कराया है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर ठेका खोला था वहां से दस मीटर की दूरी पर स्कूल है और राशन की दुकान है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि नालागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।