{"_id":"64ef8a46120137faf20c9ba2","slug":"cracks-in-11-houses-in-kuhata-village-of-ratwadi-panchayat-solan-news-c-176-1-ssml1040-6400-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रतवाड़ी पंचायत के कुहाटा गांव में 11 घरों में आई दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रतवाड़ी पंचायत के कुहाटा गांव में 11 घरों में आई दरारें
Wed, 30 Aug 2023 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के रतवाड़ी पंचायत के कुहाटा में जमीन में आई दरार। संवाद
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल की रतवाड़ी पंचायत के कुहाटा गांव में बुधवार को बिना बारिश के ही 11 घरों में दरारें आ गईं जिसके कारण पूरा गांव दहशत में है। इस गांव में 28 परिवार हैं।
बुधवार को दिन के समय अचानक जमीन धंसने लगी और लोगों के मकानों में दरारें आ गई। जमीन धंसने से गीता राम, ज्ञानचंद, गोपाल दास, राम किशन, बाल किशन, हेमराज, राजकुमार, नंद लाल, मान सिंह करतार सिंह और नंद लाल के घरों में दरारें आ गईं। इस गांव में जमीन में भी बड़ी बड़ी दरारें आ गई। अचानक आई दरारों से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग डरे हुए हैं और अपने घर में जाने से कतराने लगे हैं।
पंचायत प्रधान पूजा देवी ने बताया कि बुधवार को बारिश भी नहीं हो रही थी लेकिन अचानक जमीन धंसने लगी और इन 11 घरों में दरारें आ गईं जिसके कारण बाकी लोगों के घरों को भी खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने इसकी सूचना संबंधित पटवारी को दे दी है। पटवारी को मौका देखने के लिए कहा गया है।