फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Crackdown on 1,513 property tax defaulters in the city; notices issued.

Solan News: शहर के 1513 संपत्ति कर के डिफाल्टरों पर शिकंजा, नोटिस जारी

Sun, 30 Aug 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 30 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
वषोZं से नहीं दिया है डिफाल्टरों ने नगर निगम को संपत्ति कर
विज्ञापन

निगम के 2.75 करोड़ रुपये लंबे समय से दबाए बैठे हैं डिफाल्टर
15 दिनों में कुछ राशि जमा नहीं करवाई तो कटेगा पानी का कनेक्शन



संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन ने संपत्ति कर न चुकाने वाले 1513 डिफाल्टरों पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। इन डिफाल्टरों पर निगम का लगभग 2.75 करोड़ रुपये का संपत्ति कर बकाया है। निगम ने सभी डिफाल्टरों को अंतिम नोटिस जारी कर दिया है।
कई डिफाल्टरों ने तो तीन सालों से निगम को संपत्ति कर का बिल नहीं दिया है। नगर निगम ने पहले भी इन डिफाल्टरों को तीन से चार बार नोटिस जारी किए थे। हालांकि, उनकी ओर से कोई भी जवाब नहीं मिला। अब निगम ने सभी को अंतिम चेतावनी दी है। इस बार भी संपत्ति कर का पैसा नहीं चुकाने वाले डिफाल्टरों के पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। कर चुकाने के बाद ही निगम पानी का कनेक्शन दोबारा जोड़ेगा। निगम ने कूड़े और पानी के बिल के डिफाल्टरों को भी इस चेतावनी के दायरे में रखा है। संपत्ति कर न देने वाले डिफाल्टरों में कई सरकारी विभाग भी शामिल हैं। इन विभागों की सूची भी निगम ने तैयार कर ली है। इन्हें भी जल्द ही नोटिस जारी किए जाएंगे और भुगतान न करने पर पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन


इस वर्ष के संपत्ति कर बिल जारी
नगर निगम सोलन ने शहर के सभी संपत्ति धारकों को इस वर्ष के संपत्ति बिल जारी कर दिए हैं। निगम ने लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द संपत्ति कर का बिल जमा करवाएं। कर का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से या सीधे नगर निगम कार्यालय में आकर किया जा सकता है। यह पहल राजस्व संग्रह को सुचारु बनाने के लिए की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
महापौर सुषमा शर्मा ने बताया कि संपत्ति कर के डिफाल्टरों को कई बार पैसे चुकाने के लिए नोटिस दिए जा चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह जारी किया गया नोटिस अंतिम होगा। इसके बाद भी कर न चुकाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनके घरों के पानी के कनेक्शन पूरी तरह से काट दिए जाएंगे। पानी का कनेक्शन तभी दोबारा जोड़ा जाएगा, जब बकाया राशि का भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed