Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   court news shimla

गांव रोड़ी में बिटुमेन हॉट मिक्स प्लांट को 30 तक बंद करें : हाईकोर्ट

Mon, 23 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को बिजली आपूर्ति और संचालन रोकने के निर्देश
विज्ञापन

आबादी से 500 मीटर के बजाय 248.43 मीटर की दूरी पर लगाया था प्लांट
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सोलन जिले के अर्की उपमंडल स्थित ग्राम रोड़ी (पंचायत खानलग) में स्थापित बिटुमेन हॉट मिक्स प्लांट को 30 नवंबर 2026 तक पूरी तरह बंद करने के कड़े आदेश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने अजय प्रकाश व अन्य की जनहित याचिका का निपटारा करते हुए यह आदेश दिए हैं।
कोर्ट ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को तय तिथि तक प्लांट की बिजली आपूर्ति और संचालन बंद कराना सुनिश्चित करने को कहा है। खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि यह प्लांट केवल एक विशेष सड़क परियोजना के लिए लगाया था, जिसकी अवधि 30 सितंबर 2026 तक थी। अदालत ने कहा कि 500 मीटर की अनिवार्य दूरी में छूट केवल ऊंचाई पर बसे घरों के कारण दी गई थी, लेकिन काम समाप्ति की ओर होने से अब प्लांट चलाने का कोई वैध आधार नहीं बचता। ऐसे में शेष कार्य जल्द निपटाकर 30 नवंबर तक प्लांट पर ताला लगाया जाए।
विज्ञापन

याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि नियमों के तहत प्लांट आबादी से कम से कम 500 मीटर दूर होना चाहिए लेकिन इसे महज 248.43 मीटर की दूरी पर लगा दिया गया। याचिका में ग्राम पंचायत खानलग की ओर से जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र को पर्यावरण कानूनों और केंद्र की 18 मई 2023 की अधिसूचना के खिलाफ बताते हुए रद्द करने की मांग की गई थी। सुनवाई में सामने आया कि कराराघाट से बाहवां और गलोग तुकाना सड़क (जोखाघाटी) के उन्नयन कार्य के लिए दूरी के मानदंडों में छूट दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान 30 अप्रैल 2026 को अदालत में एक वीडियो पेश किया गया, जिसमें प्लांट के धुएं से पूरी घाटी प्रदूषित होती दिखी। जांच में प्रदूषण स्तर निर्धारित मानक 300 मिलीग्राम प्रति घन मीटर के मुकाबले 15,984 मिलीग्राम प्रति घन मीटर तक पाया गया। इस पर बोर्ड ने 5 मई 2026 को ठेकेदार पर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। बाद में सुधार के बाद 19 जून 2026 को प्रदूषण स्तर 41 मिलीग्राम प्रति घन मीटर पर आ गया और संचालन अनुमति 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दी गई थी।

लोक निर्माण विभाग सोलन के अधीक्षण अभियंता ने शपथपत्र में बताया कि मानसून के कारण टारिंग का काम पूरा नहीं हो सका। अमेरिका-ईरान संघर्ष के चलते बिटुमेन आपूर्ति प्रभावित होने से ठेकेदार पर जुर्माना नहीं लगाया गया और कार्य अवधि 27 मार्च 2028 तक बढ़ाने का हवाला दिया गया। रिकॉर्ड से स्पष्ट हुआ कि यह कार्य 16 मार्च 2024 को आवंटित हुआ था, जिसे 30 सितंबर 2025 तक पूरा होना था और बाद में अस्थायी विस्तार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed