फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   court decision

दुष्कर्म के प्रयास पर दोषी को एक साल का कठोर कारावास

Mon, 30 May 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
सोलन। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) परविंद्र अरोड़ा की अदालत ने 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने पर दोषी नरेश को तीन अलग-अलग धाराओं में सजा सुनाई है। दुष्कर्म की कोशिश करने पर एक साल का कठोर कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माना, छेड़छाड़ करने पर एक साल और जान से मारने की धमकी देने पर अतिरिक्त एक वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। दोनों मामलों में 2500-2500 रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर तीनों सजाओं में एक-एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। इसकी पुष्टि जिला न्यायवादी एमके शर्मा ने की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद सोमवार को आरोपी नरेश को दोषी करार दिया गया। मामला वर्ष मई 2018 का है। पांच मई को 16 वर्षीय नाबालिग की शिकायत पर परवाणू थाने में मामला दर्ज किया गया था। नाबालिग ने छेड़छाड़ सहित परिवार को जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपी को पवनावा कैथल हरियाणा से 20 सितंबर 2019 को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed