फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   counselling for recruitment

Solan News: कसौली में पशु मित्रों के लिए द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 को

Wed, 10 Jun 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
विस क्षेत्र के पांच पशु चिकित्सा संस्थानों में भरे जाएंगे रिक्त पद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पशु मित्र नीति-2025 के तहत उपमंडल कसौली के अधीनस्थ पांच पशु चिकित्सा संस्थानों में रिक्त पदों को भरने के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। चयनित अभ्यर्थियों के लिए द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को पूर्वाह्न 11:00 बजे उपमंडलाधिकारी कसौली के कार्यालय में आयोजित की जाएगी। पीएमईसी के सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी धर्मपुर ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों के दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच की गई है। इसके बाद पशु मित्र पॉलिसी-2025 के प्रावधानों के अनुसार ही मेरिट के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह काउंसलिंग उपमंडल कसौली के तहत आने वाले पांच पशु चिकित्सा संस्थानों के लिए की जा रही है। इनमें उपमंडलीय पशु चिकित्सालय धर्मपुर, पशु चिकित्सालय चंडी, पशु चिकित्सालय जाबली, पशु औषधालय घड़सी, पशु औषधालय शामिल हैं। काउंसलिंग के लिए चयनित सभी आवेदकों को निर्धारित तिथि और समय पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। उम्मीदवारों को अपने साथ निम्नलिखित मूल दस्तावेज और उनकी कॉपियां लानी होंगी। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, हिमाचली बोनाफाइड, श्रेणी व उप-श्रेणी प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल अन्य सभी आवश्यक सहायक दस्तावेज साथ लाएं। प्रशासन की ओर से पात्र आवेदकों को काउंसलिंग प्रक्रिया की लिखित व मौखिक सूचना पंजीकृत डाक, आधिकारिक बुलावा पत्र, दूरभाष और व्हाट्सएप के माध्यम से भी प्रेषित की जा रही है।

इनसेट
अनुपस्थित रहने पर रद्द होगी पात्रता
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित समय व स्थान पर अनुपस्थित रहता है या अपने मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ होता है, तो उसकी पात्रता पर दोबारा विचार नहीं किया जाएगा। इस काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी अन्य विस्तृत जानकारी या शंका के समाधान के लिए आवेदक विभाग के दूरभाष नंबर 94181-63577 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed