फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Corporation on Basal Road The team removed illegal street vendors

Solan News: बसाल रोड पर निगम की टीम ने हटाई अवैध रेहड़िया

Wed, 03 Jul 2024 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 03 Jul 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Corporation on Basal Road

The team removed illegal street vendors
बसाल रोड पर अवैध रेहड़ी-फड़ियों को हटाती निगम की टीम। संवाद
कार्रवाई के दौरान टीम को करना पड़ा गाली गलौज का सामना
विज्ञापन

काफी समय से बसाल रोड पर लगी रेहड़ियों को लेकर की जा रही थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के बसाल रोड पर निगम की टीम ने अवैध रूप से सड़क किनारे लगी रेहड़ी-फड़ी को हटाया दिया है। इस दौरान नगर निगम की टीम को गाली गलौज का भी सामना करना पड़ा। हालांकि टीम ने बसाल रोड पर अपनी कार्रवाई जारी रखी। इस दौरान नगर निगम की टीम के साथ पुलिस बल भी तैनात रहा। बताया जा रहा है कि काफी समय से बसाल रोड पर रेहड़ी-फड़ी लगी हुई थी। इसके बाद बुधवार को टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई वैसे ही रेहड़ी-फड़ी वाले एकत्र हो गए और कार्रवाई न करने के लिए कहा। इस दौरान माहौल भी काफी गर्माया रहा। इस दौरान निगम की टीम ने हिदायत दी कि यदि वह फिर रेहड़ी-फड़ी लगाएंगे तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

लोगों का कहना है कि हम काफी समय से रेहड़ी-फड़ी लगाकर परिवार का पेट भर रहे हैं। सरकार कोई रोजगार उपलब्ध नहीं करवा रही है। अब रेहड़ी-फड़ी को भी हटा दिया है। इससे अब फिर बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मेहनत से पैसा कमाने पर भी निगम सहन नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed