फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Contractors are not getting payment, work on roads, roads and drains will be stopped in the city from today.

Solan News: ठेकेदारों को नहीं मिल रही पैमेंट, शहर में आज से बंद हो जाएंगे डंगे, रास्ते, नालियों के काम

Mon, 18 Nov 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
पहले भी ऑनलाइन टेंडर में ठेकेदार नहीं दिखा रहे थे दिलचस्पी
विज्ञापन

29 टेंडरों को नहीं आई एक भी कोटेशन, 14 को फिर लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में ठेकेदार एसोसिएशन ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ठेकेदारों को सही समय पर किए कार्यों का भुगतान न मिलने पर अब उन्होंने काम रोकने का निर्णय ले लिया है। मंगलवार से नगर निगम परिधि में चल रहे विकास कार्यों को ठेकेदार करना बंद कर देंगे। वहीं ऑनलाइन और ऑफलाइन लगने वाले टेंडर का भी बहिष्कार करेंगे। विकास कार्यों के रुक जाने के बाद तय लक्ष्य में विकास नहीं हो पाएगा।
इससे पहले भी निगम में ऑनलाइन टेंडर भरने में ठेकेदार दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में निगम की ओर लगाए जाने वाले कई टेंडर में एक भी कोटेशन नहीं आ रही है। इससे विकास कार्यों को करवाने में बड़ी बाधा बन रही है। साथ ही कार्यों में देरी भी हो रही है। कई टेंडर बार-बार लगाने के बाद भी कोई ठेकेदार उसे भरने के लिए आगे नहीं आ रहा है। कोटेशन न आने के कारण टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही है। हाल ही में 29 टेंडर में किसी ने कोटेशन नहीं दी थी।
विज्ञापन

दूसरी ओर निगम का आरोप है कि ठेकेदार मनमानी पर उतर आए हैं। इस कारण नगर निगम को काफी दिक्कतें आ रही हैं। निगम की ओर से डंगे, रास्ते, नालियां समेत अन्य कई प्रकार के विकास कार्यों को लेकर योजना तैयार की हुई है। इन योजनाओं में निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए निगम की ओर से टेंडर भी लगाए जा रहे हैं। लेकिन बीते कुछ समय से देखने में आया है कि टेंडर प्रक्रिया अधर में ही लटक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम कार्य पूरा होने के बाद ठेकेदारों की पैमेंट रोक रहा है। ऐसे में आगामी कार्य करने में दिक्कत आ रही है। पहले भी कई बार ऐसा हो गया है। अब ठेकेदार संघ ने निर्णय लिया है कि वे चल रहे विकास कार्यों को रोक कर बहिष्कार करेंगे।

-कर्णजीत, अध्यक्ष, ठेकेदार संघ सोलन।



ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं। विकास कार्यों के टेंडर किए जा रहे हैं। लेकिन टेंडर को भरने के लिए ठेकेदार आगे नहीं आ रहे हैं। ठेकेदारों को पूरे किए काम की सूची देने को कहा था लेकिन वो भी नहीं मिली है।
-ऊषा शर्मा, महापौर, नगर निगम, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed