फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Consuming coarse grains helps prevent diabetes and high blood pressure.

Solan News: मोटे अनाज के सेवन से मधुमेह व उच्च रक्तचाप से होता है बचाव

Fri, 09 Jan 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
बद्दी के स्लम एरिया में नुक्कड़ नाटक से प्रवासियों को दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। आईआरजी संस्था ने बद्दी के सिक्का होटल के समीप स्लम एरिया में प्रवासी समुदाय के लोगों को आयुष आहार व पारंपरिक अनाज की नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी दी। कार्यक्रम में भोजिया नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रवासी श्रमिकों एवं उनके परिवारों को यह संदेश दिया कि ज्वार, बाजरा, रागी जैसे पारंपरिक एवं मोटे अनाज हमारे दैनिक आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके नियमित सेवन से मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं अन्य जीवनशैली जनित रोगों से बचाव संभव है। नाटक के माध्यम से जंक फूड के दुष्प्रभावों और आयुष आधारित एवं पारंपरिक भोजन अपनाने के लाभों को सरल एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान आईआरजी एनजीओ की स्वास्थ्य कार्यकर्ता पिंकी वर्मा ने प्रवासी समुदाय को आयुष आहार की अवधारणा, संतुलित भोजन का महत्व, पारंपरिक अनाजों के पोषण गुण और उन्हें दैनिक जीवन में शामिल करने के आसान एवं किफायती तरीकों के बारे में जानकारी दी। सीमित संसाधनों में भी पारंपरिक एवं स्थानीय भोजन को अपनाकर बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed