{"_id":"63c3fc4d0cf13e422a1ec2f1","slug":"construction-work-of-the-road-to-cantt-hospital-left-in-limbo-solan-news-sml433937628-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अधर में छोड़ा कैंट अस्पताल की सड़क का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अधर में छोड़ा कैंट अस्पताल की सड़क का निर्माण कार्य
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। पर्यटन क्षेत्र कसौली में कैंट अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य अधर में ही छोड़ दिया है। आधे रास्ते में इंटरलॉकिंग टाइल लग चुकी हैं, जबकि शेष पड़े रास्ते में वाहनों को हिचकोले खाने पड़ते हैं।
वहीं इस रास्ते में अस्पताल समेत तहसील कार्यालय, न्यायालय परिसर होने से वाहनों की अधिक भीड़ रहती है। सड़क में कम जगह होने के कारण कई बार जाम की समस्या भी बन जाती है। इसी के साथ सड़क किनारे वाहन पार्क होने से अन्य लोगों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोग सड़क को चौड़ा करने की मांग कर रहे हैं।
गौर रहे कि कसौली में अंग्रेजी हुकूमत के दौरान वर्ष 1933 में कैंट अस्पताल की सड़क का निर्माण किया गया था। यह सड़क करीब 400 मीटर लंबी है। इसके बाद आज तक इस सड़क दोबारा नहीं बनाया गया। कसौली छावनी के तहत आने वाली इस सड़क की हालत को सुधारने के लिए इंटरलॉकिंग टाइल लगाने का काम शुरू भी हुआ, लेकिन कुछ हिस्से को बिना मरम्मत के ही छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
सड़क की चौड़ाई कम होने से वाहनों की क्रॉसिंग भी नहीं हो पाती है। इससे लोगों को काफी परेशान होना पड़ता है। अधिकतर परेशानी स्थानीय लोगों को होती है। वर्तमान में वाहन की संख्या पहले की अपेक्षा काफी अधिक हो गई है। इससे सड़क को चौड़ा करना समय की मांग बन गई है।
सिविल कोर्ट, तहसील कार्यालय, आढ़त बाजार के लिए भी स्थानीय लोग इसी रास्ते का प्रयोग करते हैं। स्थानीय निवासी वंदना, रितु, विकास, नरेंद्र, जितेंद्र समेत अन्य लोगों ने बताया कि सड़क को चौड़ा करने के लिए निचली और पहाड़ वाली साइड डंगे लगाने की आवश्यकता है। इसके बाद सड़क की हालत ठीक हो सकती है।
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग इसी रास्ते से रोजाना आते-जाते हैं, लेकिन वाहनों की अधिक आवाजाही से पैदल चलना काफी कठिन हो गया है। उधर, छावनी बोर्ड कसौली के मनोनीत सदस्य राजकुमार सिंगला ने कहा कि सड़क की खराब हालत को ठीक कर दिया गया है।
आगामी बोर्ड की बैठक में सड़क को चौड़ा करने और सड़क के बचे हुए हिस्से को इंटरलॉकिंग करवाने के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा। बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा होगी और जल्द ही काम शुरू होगा।