फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Consecration of Hanuman idol with chanting of mantras

Solan News: मंत्रोच्चारण के साथ हनुमान की मूर्ति में की प्राण प्रतिष्ठा

Tue, 12 Nov 2024 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
परवाणू के शिव मंदिर में किया स्थापित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के सेक्टर-6 के शिव मंदिर में हनुमान की मूर्ति की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर परिसर में लगभग 12:00 बजे हनुमान की मूर्ति की स्थापना की गई। पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। इसके बाद मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इससे पहले सोमवार को सेक्टर-6 में मूर्ति की परिक्रमा की गई। इसमें स्थानीय लोगों ने भाग लिया। मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम सोमवार सुबह से ही शुरू हो गया। मंदिर में सुबह हवन किया गया। उसके बाद मंदिर में कीर्तन किया गया। इसमें सेक्टर-6 के लोगों और महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

शिव मंदिर सेवा समिति के प्रधान अमित गुप्ता ने बताया कि हनुमान की मूर्ति राजस्थान से लाई गई। इसकी मंदिर में स्थापना का कार्यक्रम पिछले तीन दिन से चल रहा है। इस अवसर पर शिव मंदिर सेवा समिति प्रधान अमित गुप्ता, उप प्रधान अतुल शर्मा, सचिव आरके शर्मा, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह सिद्धू, रजनीश मल्होत्रा राजीव सूद अशोक धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed