{"_id":"68da9fd4c10f546abf07f608","slug":"congress-grass-fungus-dampness-increase-cough-patients-solan-news-c-176-1-ssml1042-153904-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कांग्रेस घास, फंगस, सीलन से खांसी के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कांग्रेस घास, फंगस, सीलन से खांसी के मरीज बढ़े
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पर्ची कटवाने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद
कई दिनों तक गले में हो रही खाराश, छाती में जमा हो रही बलगम
क्षेत्रीय अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में ही रोजाना आ रहे 80 मामले
जिला स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, तुरंत चिकित्सक सलाह लेने का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बरसात का मौसम खत्म हो गया है लेकिन अब भी लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव दिखाई दे रहा है। जिले में बरसात के बाद उगी कांग्रेस घास, फंगस, सीलन से अस्पतालों में खांसी के मरीजों की संख्या काफी अधिक हो गई है।
हालात ये है कि क्षेत्रीय अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में आने वाले अधिकतर मरीज खांसी से परेशान हैं। खांसी के बाद कई दिनों तक लोगों के गले में खारिश हो रही है। अगर ऐसे में वे कुछ तला हुआ खाते हैं तो फिर खांसी का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा छाती में भी कई दिनों तक बलगम जमी रह रही है। इससे मरीजों को दिक्कतें आ रही है।
अब जिला स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। लोगों से खांसी होने के बाद तुरंत चिकित्सक की सलाह के बाद ही दवाओं का सेवन करने के लिए कहा है। क्षेत्रीय अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में ही ऐसे मरीजों की लंबी कतारें लग रही है। रोजाना करीब 80 से अधिक मरीजों को चिकित्सक उपचार के लिए आ रहे हैं। उपचार के दौरान एक्सरे भी करवाए जा रहे हैं ताकि बीमारी की सही स्थिति का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
सोमवार को भी क्षेत्रीय अस्पताल में भीड़ देखने को मिली। अस्पताल में मेडिसिन ओपीडी करीब 450 की रही। इसमें से खांसी के 78 मामले थे। इनमें क्षय रोग की जांच के लिए भी बलगम के सैंपल लिए गए थे ताकि बीमारी का भी पता लगाया जा सके, लेकिन इन दिनों मामले बढ़ने से विभाग की चिंता बढ़ी हुई है।
क्या कहते हैं चिकित्सक
चिकित्सकों के अनुसार बरसात में बारिश के कारण घरों में सीलन आ गई है। कई जगह फंगस भी बढ़ गई है। अब ये लोगों को परेशानी में डाल रही है। अब धूप निकलने के बाद सीलन सूख रही है। यह सीलन और फंगस खांसी का कारण बन रही है। इसी तरह लोग कांग्रेस घास की कटिंग भी कर रहे हैं। ये घास भी लोगों की बीमारी का कारण बनता जा रहा है।
ऐसे करें बचाव
-घरों में कुछ दिन धूप और अगरबत्ती न जलाएं।
-किसी भी प्रकार के धुएं से बचाव करें।
-फंगस को तुरंत साफ करें।
-खिड़,की दरवाजों को खोलकर रखें।
-धुंध में निकलते समय मास्क का प्रयोग करें।
-धूल-मिट्टी से बचाव करें।
-कांग्रेस घास को काटते समय नाक-मुंह को अच्छी तरह ढकंे।
अस्पतालों में खांसी के मामले बढ़ गए हैं। मरीजों का तुरंत उपचार किया जा रहा है। लोगों से आग्रह है कि वे अपना बचाव करें।
-डॉ. तरुण शास्त्री, मेडिसिन विशेषज्ञ, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन