फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Congress candidate from Nalagarh There are 132 cases registered against: Jairam Thakur

नालागढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी पर दर्ज हैं 132 मुकदमे : जयराम ठाकुर

Sat, 29 Jun 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 29 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Congress candidate from Nalagarh 

There are 132 cases registered against: Jairam Thakur
नालागढ़ में पत्रकारवार्त करते पूर्व सीएम जय राम ठाकुर। संवाद
जनता केएल ठाकुर का दे रही साथ, सरकार को प्रदेश के लोगों ने नकारा
विज्ञापन

बीबीएन में उद्योगों को सरकारी संरक्षण में किया जा रहा है परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और अराजकता चरम पर है। कांग्रेस अपराध को संरक्षण दे रही है। नालागढ़ के कांग्रेस प्रत्याशी के ऊपर लगभग 132 मामले चल रहे हैं। प्रदेश के कोर्ट परिसर में भी दिन दहाड़े गोलियां चल रही हैं, जिसमें भी कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक और उनके बेटे की संलिप्तता की बात सामने आ रही है। प्रदेश में इस तरह के स्थिति की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
अभी कुछ दिन पहले ही लोकसभा चुनाव और विधानसभा के उपचुनाव हुए हैं यदि तीनों निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा पहले ही स्वीकार कर लिया जाता तो यह चुनाव भी तभी हो सकते थे। कांग्रेस सरकार ने विधानसभा अध्यक्ष पर दबाव डालकर निर्दलीय विधायकों के त्यागपत्र स्वीकार करने में देरी की, जिससे हिमाचल प्रदेश की जनता पर अतिरिक्त चुनावी बोझ पड़ा है। जयराम ठाकुर नालागढ़ में जनसभाओं बोल रहे थे।
विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री निर्दलीय विधायकों को बेसहारा समझते थे और उनसे अपने हर काम के लिए जबरिया समर्थन लेना चाहते थे। राज्यसभा में भी निर्दलीय विधायकों से उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने के लिए कहा। लेकिन सभी ने हिमाचल के रहने वाले भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन का समर्थन किया। बहुमत के बाद भी कांग्रेस हार गई। यही बात मुख्यमंत्री को नागवार गुजरी और उन्होंने निर्दलीय विधायकों को सत्ता के दम पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस मौके पर उनके साथ राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार, विधायक सुखराम चौधरी, बलवीर वर्मा, डॉ राजीव सहजल, पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी उपास्थि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने श्री राम को लेकर जो बयान दिया है। भाजपा उसकी निंदा करती है। श्री राम सबके आराध्य है। भगवान को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना अशोभनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed