{"_id":"581b73b24f1c1bae31437a30","slug":"congres-protest-against-rahul-gandhi-arreste-in-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फूंका पुतला
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन।
Updated Thu, 03 Nov 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
सोलन के डीसी चौक पर प्रधान मंत्री का पूतला फूंकते कांग्रेसी
- फोटो : protest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सोलन कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में रोष रैली निकाली। जिसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने की। इस दौरान सदस्यों ने जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करती है। जिस प्रकार बुधवार को लोकतांत्रिक वसूलों का हनन कर कांग्रेस के नेताओं को पूर्व सैनिक के परिवार से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मिलने से रोका गया वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व सैनिक को विवश होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा जो केंद्र की सैनिकों के प्रति उनके नजरिए को दर्शाता है।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुंतला पांटा, संजय भंडारी, मोहन मेहता, अरुण शर्मा, बलदेव ठाकुर, सुरेंद्र सेठी, अरविंद गुप्ता, रीता देवी, सावित्री, ज्योतस्ना ठाकुर, रेनू कोरियन, जगमोहन मल्होत्रा, अजय वर्मा, सरदार सिंह ठाकुर, रोशन ठाकुर, सुरिंद्र बहल , त्रिलोक शांडिल, मुकेश शर्मा, रोहित शर्मा, शिव दत्त ठाकुर, जतिन साहनी, पुनीत शर्मा, राजीव ठाकुर, राजीव कोड़ा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन