{"_id":"6a6b31fe39b7e2c2540ca23d","slug":"company-worker-missing-solan-news-c-176-1-ssml1041-175272-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दवा कंपनी का इलेक्ट्रिकल इंजीनियर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दवा कंपनी का इलेक्ट्रिकल इंजीनियर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
विज्ञापन
चंबा का रहने वाला है युवक, झाड़माजरी में दवा कंपनी में करता है काम
परिजनों ने दर्ज करवाई शिकायत, अपहरण की जताई आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला औद्योगिक क्षेत्र के झाड़माजरी में स्थित एक दवा कंपनी में कार्यरत 30 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। लापता युवक की पहचान संजय निवासी शेरपुर तहसील डलहौजी, जिला चंबा के रूप में हुई है। परिजनों ने युवक के साथ किसी अनहोनी या अगवा किए जाने की आशंका जताई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय पिछले छह महीनों से झाड़माजरी की एक दवा कंपनी में बतौर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सेवाएं दे रहा था। गत 27 जुलाई को उसने परिजनों को फोन कर जानकारी दी थी कि वह घर आ रहा है। जब वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ आया। युवक के पिता सुभाष चंद ने चंबा जिले के खैरी पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामला बरोटीवाला थाना क्षेत्र से जुड़ा था, इसलिए खैरी पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई के लिए केस बरोटीवाला पुलिस को ट्रांसफर कर दिया।
एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि खैरी थाना से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर बरोटीवाला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और लापता युवक की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।