{"_id":"5f5fb9818ebc3e6d3b4f0829","slug":"community-health-centre-chnadi-sanitised-solan-news-sml3450638116","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्र चंडी को किया सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्र चंडी को किया सैनिटाइज
विज्ञापन
कुठाड़ (सोलन)। कोरोना संक्रमण अब गांवों तक भी पहुंच गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंडी के कर्मी समेत एक दर्जन लोग कोरोना की चपेट में आए हैं जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर सामुदायिक केंद्र को सैनिटाइज किया और सभी लोगों को होम आइसोलेट कर दिया।
लोगों में एक स्वास्थ्य केंद्र का कर्मी भी शामिल है जबकि एक परिवार के चार सदस्य और एक बीएड कॉलेज के कर्मचारी के अलावा आसपास के लोग संक्रमित पाए गए हैं। अचानक इस पहाड़ी क्षेत्र में महामारी की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। अस्पताल में सात बेड का वार्ड होने के साथ यहां प्रसूति वार्ड भी है। हालांकि इन दिनों वार्ड में कोई भी रोगी भर्ती नहीं है।
स्वास्थ्य कर्मी के बैठने की जगह को भी सैनिटाइज किया गया है। सभी रोगियों को होम आइसोलेट किया गया है। 10 दिन के बाद इन सभी रोगियों के सैंपल दोबारा होंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. उदय ठाकुर ने एक दर्जन लोगों के संक्रमण की चपेट में आने की पुष्टि कर कहा कि जो लोग संपर्क में आए हैं, वे आइसोलेट हो जाएं।