फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Committee starts meetings against proposed Solan Municipal corporation

प्रस्तावित सोलन नगर निगम में मर्ज होने के खिलाफ वार्डों में बैठकें शुरू

Sun, 13 Sep 2020 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
सोलन। प्रस्तावित नगर निगम में मर्ज होने के विरोध में आठ पंचायतों की नई ग्रामीण संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज कर दिया है। कोविड के बीच जारी निर्देशों की पालना कर समिति पंचायतों में वार्ड स्तर पर बैठकें शुरू कर दी हैं। इन बैठकों में नगर निगम में शामिल होने को लेकर लोगों की आपत्तियां दर्ज की जा रही हैं। रविवार को आंजी पंचायत के नगाली वार्ड से इसे शरू किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान वार्ड सदस्य अंबिका देवी की अध्यक्षता में बैठक की गई जबकि संघर्ष समिति के सदस्य रणजीत वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान बैठक में 20-20 ग्रामीणों के साथ बैठक लेकर उनकी आपत्तियां दर्ज की गईं। इसमें 130 ग्रामीणों ने नगर निगम में मर्ज होने का इनकार किया है। नगर निगम में शामिल होने वाली अन्य आठ पंचायतों में भी वार्ड स्तर पर बैठकें की जाएंगी। 21 सितंबर को सभी पंचायतों की आपत्तियों की रिपोर्ट तैयार कर उसे जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सोलन को नगर निगम बनाने के लिए ये आठ पंचायतें तैयार हैं लेकिन लोग ग्रामीण क्षेत्र को नगर निगम मर्ज करने के खिलाफ हैं। इसके विरोध में संघर्ष समिति आंदोलन की तैयारी कर रही है। इससे पहले सभी पंचायतों ने अपनी आपत्तियां रखी हैं। इस रिपोर्ट को प्रदेश सरकार के सामने रखने के बाद ही समिति अगली रणनीति बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ग्रामीण संघर्ष समिति के अध्यक्ष किरण किशोर ठाकुर ने बताया कि समिति वार्ड स्तर पर बैठकें कर लोगों से आपत्तियां और सुझाव ले रही है। इसकी रिपोर्ट 21 सितंबर को प्रदेश सरकार को भेजी जाएगा। इसके बाद संघर्ष के लिए अगली तैयारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed