{"_id":"6aba77e5e8aefe615d015c52","slug":"company-discharging-suspicious-waste-into-the-drain-identified-notice-being-prepared-solan-news-c-176-1-ssml1040-180255-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नाले में संदिग्ध अपशिष्ट बहाने वाली कंपनी की पहचान, नोटिस की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नाले में संदिग्ध अपशिष्ट बहाने वाली कंपनी की पहचान, नोटिस की तैयारी
Mon, 28 Sep 2026 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
बारिश के दौरान झाग वाला पानी नाले में गिराने का वीडियो हुआ था वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। बारिश के दौरान नाले में झागदार संदिग्ध अपशिष्ट बहने के मामले में प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने जांच पूरी कर संबंधित कंपनी की पहचान कर ली है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि टीम ने मामले की जांच कर अपशिष्ट से संबंधित कंपनी का पता लगा लिया है। कंपनी के संबंध में आवश्यक जांच पूरी कर अब नियमानुसार नोटिस जारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदूषण संबंधी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कंपनी पर नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जाएगा।
गौरतलब है कि बारिश के दौरान नाले में झागदार पानी बहने का वीडियो सामने आने के बाद मामले की सूचना प्रदूषण नियंत्रण विभाग को दी गई थी। वीडियो में नाले में झागदार पानी बहता दिखाई दे रहा था, जिसके बाद विभाग ने जांच शुरू की थी। अब विभाग की आगामी कार्रवाई के बाद कंपनी पर लगाए जाने वाले जुर्माने और अन्य कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।