फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Committee launches membership drive for the formation of a trade association in Subathu.

Solan News: सुबाथू में व्यापार मंडल के गठन को लेकर कमेटी ने शुरू किया सदस्यता अभियान

Sat, 26 Sep 2026 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 26 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
सदस्य बोले घटते कारोबार को संजीवनी देने के लिए कारोबारियों की एकजुटता जरूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। सुबाथू छावनी क्षेत्र में घटता हुआ व्यापार स्थानीय व्यापारियों के लिए गहरी चिंता का विषय बना हुआ है। इसी मंदी से उबरने और सुबाथू के कारोबार को नई दिशा देने के लिए क्षेत्र में व्यापार मंडल का गठन बेहद अहम माना जा रहा है। पिछले दिनों हुई व्यापारियों की बैठक में सर्वसम्मति न बन पाने के बाद अब इस प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी ने चुनाव नियमों के तहत बाजार में सदस्यता अभियान का आगाज कर दिया है।
कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार से बाजार में डोर-टू-डोर जाकर सभी व्यापारियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। इस दौरान व्यापारियों को सदस्यता फॉर्म वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
6 अक्टूबर तक जमा करने होंगे फॉर्म
चुनाव अधिकारी राजेंद्र दिनेश शास्त्री ने बताया कि सभी व्यापारियों को सदस्यता फॉर्म दिए जा रहे हैं। सभी व्यापारियों को फॉर्म भरकर 6 अक्टूबर तक निर्धारित किए गए तीन स्थानों पर जमा करवाना होगा। फॉर्म प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद व्यापार मंडल की अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
मंदी से उबरने और समस्याओं के समाधान के लिए एकजुटता जरूरी
गौरतलब है कि सुबाथू छावनी में लंबे समय से व्यापार मंडल सुचारू रूप से काम नहीं कर रहा था। इसके चलते स्थानीय दुकानदारों को प्रशासनिक समस्याओं के साथ-साथ लगातार गिरते व्यापार की दोहरी मार झेलनी पड़ रही थी। इसी चिंता को देखते हुए नए सिरे से मजबूत व्यापार मंडल बनाने की कवायद शुरू हुई है।

हालांकि, बीते दिनों हुई बैठक में कार्यकारिणी को लेकर आम सहमति नहीं बन पाई थी, लेकिन अब सबसे पहले सभी व्यापारियों को सदस्यता से जोड़कर लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव करवाने की रूपरेखा तैयार की गई है, ताकि एक सशक्त संगठन बनाकर सुबाथू के व्यापार को फिर से गति दी जा सके। इस दौरान कमेटी के सदस्य विनोद मारवाह, मनीष गुप्ता, संदीप गुप्ता और राकेश सिंगला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed