फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Committee formed to verify voters in Ward 4 of Municipal Council Parwanoo

Solan News: नगर परिषद परवाणू के वार्ड-4 में वोटरों की जांच के लिए कमेटी गठित

Sat, 18 Apr 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
शिकायत के बाद एसडीएम कसौली ने नायब तहसीलदार परवाणू की अध्यक्षता में किया गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी और उपमंडलाधिकारी कसौली महेंद्र प्रताप सिंह ने नायब तहसीलदार उप तहसील परवाणू की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। यह समिति नगर परिषद परवाणू के वार्ड नंबर-4 से जा चुके मतदाताओं की जांच पड़ताल कर रिपोर्ट प्रेषित करेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह जानकारी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी तथा उपमंडलाधिकारी कसौली महेंद्र प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की 18 मार्च को जारी अधिसूचना के निर्देशानुसार नगर परिषद परवाणू की मतदाता सूची के पुनरीक्षण में छूट गए मतदाताओं को अतिरिक्त, अनुपूरक अथवा पूरक मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिए विशेष कार्यक्रम में संबंधित पुनरीक्षण अधिकारी के माध्यम से निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी को एक शिकायत पत्र प्राप्त हुआ। इस शिकायत पत्र में वार्ड नंबर 4 से चले गए मतदाताओं को वार्ड नंबर 4 की मतदाता सूची में सम्मिलित करने पर आपत्ति जताई गई। उन्होंने कहा कि इस शिकायत पत्र पर कार्रवाई करते हुए उक्त विषय के संबंध में नायब तहसीलदार परवाणू के माध्यम से जांच करवाई गई। इस जांच रिपोर्ट को राज्य निर्वाचन आयोग को प्रेषित कर उचित निर्देश प्रदान करने का आग्रह किया गया था। निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग से इस विषय में प्राप्त स्पष्टीकरण के अनुरूप आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने नगर परिषद परवाणू के लोगों को आश्वस्त किया है कि नियमों के अनुसार ही सभी कार्य संपन्न किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed