Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   committe to be built

Solan News: आंगनबाड़ी केंद्रों में बनेगी प्रबंधन कमेटी, सात महिलाएं होंगी शामिल

Tue, 24 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
जिले के 1,281 केंद्रों में हर दो महीने में होगी कमेटी की बैठक
विज्ञापन

जिले में 0-6 वर्ष तक के बच्चों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिले के 1281 आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रबंधन समितियों का गठन किया जाएगा। इसका उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की निगरानी करना है। इसके तहत सात सदस्यीय समिति का गठन होगा। यह पहल महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सभी केंद्रों के लिए शुरू की गई है। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में समिति बनाने के लिए दो माह का समय दिया गया है। समिति में सात महिला सदस्यों की भागीदारी रहेगी। इसके निर्देश जिला कल्याण अधिकारी के माध्यम से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं। समिति की अध्यक्षता संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र की सुपरवाइजर करेंगी। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र की आशा वर्कर, केंद्र में रजिस्टर तीन से छह वर्ष के बच्चों की दो माताएं, स्थानीय स्वयं सहायता समूह की एक महिला और नजदीकी सरकारी प्राथमिक स्कूल की एक महिला शिक्षक को समिति में शामिल किया जाएगा।
समिति की बैठक दो महीने में एक बार करनी होगी। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार, मात्रा, मेन्यू आदि की भी निगरानी होगी। इसके अलावा साफ-सफाई और बच्चों को दी जा रही शुरुआती शिक्षा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन

इनसेट
सीडीपीओ को भेजनी होगी बैठक की रिपोर्ट
समिति की प्रत्येक बैठक की रिपोर्ट संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) को भेजनी होगी। इसमें बैठक की तारीख, उपस्थित सदस्यों, चर्चा किए गए विषयों, लिए गए फैसलों और उन पर हुई कार्रवाई का रिकॉर्ड रखा जाएगा। सीडीपीओ साल में दो बार समिति के कामकाज की समीक्षा करेंगे। समिति के सदस्यों को इसके संबंध में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रबंधन समिति बनाने के निर्देश दिए गए हैं। समिति के सदस्य केंद्र की सभी गतिविधियों की निगरानी रखेंगे। सभी केंद्रों को दो माह में समिति तैयार करनी होगी। -डॉ. पद्मदेव शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed